रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवेदन से पहले जाने क्या है वर्क प्रोफाइल
रेलवे में असिस्टेंट लोको पाइलट (Assistant Loco Pilot - ALP) का रोल काफी अहम् होता है असिस्टेंट लोको पायलट ट्रैन ड्राइव करने में पायलट की मदद करता है असिस्टेंट लोको पाइलट की नौकरी के किये लगातार ध्यान बनाये रखे और तुरंत कार्य करने की क्षमता होना बहुत जरुरी है. असिस्टेंट लोको पाइलट ट्रैन को ड्राइव करते समय लोको पायलट के कार्यो जैसे सिग्नल भेजना लोको के सहीतरीके से चलते रहे और छोटी मोटी रिपेरिंग की ठीक करने में मदद करता है
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट को प्रमोशन देकर सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट और उनके बाद लोको पायलट बनाया जाता है लोको पायलट के बाद उम्मीदवार पावर कंट्रोलर, क्रू कंट्रोलर, लोको फोरमेन (लोको सुपरवाइज़र) बनसकते है. इन पदों पर बिना लोको में ट्रेवल किये रन्निंग अल्लौंस मिलता है
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए जरुरी शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार के पास मेट्रिकुलेशन या समकक्ष पास होना जाहिए और एक्ट अप्रेंटिस कम्प्लीट या ITI पास या AITCI से मान्यता प्राप्त मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल इंजीनियर में डिप्लोमा या कोई उच्च शैक्षणिक तकनिकी योगयता होनी चाहिये
असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आवश्यक आयु सिमा क्या होनी चाहिए ?
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाइये हलाकि आरक्षित श्रेणिओ जैसे ST, SC, X-SERVICE MAN, PWD आदि केंद्रीय कर्मचारीओ से संबधित नियमोंके अनुसार अधिकतम छूट दी जाती है
असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया कैसे होती है ?
असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रियामे लिखित परीक्षा, अभिरुचि परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होता है. विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड में आवेदन के बाद शैक्षणिक योग्यता के अनुसार प्राप्त आवेदनोंमेसे सही उम्मीदवारोकि शार्ट लिस्टिंग की जाती है. जिसके बाद चयन प्रकिया आरम्भ होती है. जिसमे दो चरण होते है पहला कंप्यूटर बेझ टेस्ट (CBT) होता है और सेकंड स्टेज कंप्यूटर बेझ टेस्ट(CBT). फर्स्ट टेस्ट (CBT) कुल 60 मिनिट का होता है जिसमे कुल 75 प्रश्न पूछे जाते है और इस प्रकार दूसरा CBT टेस्ट 150 मिनिट का होता है जिसमे दो हिस्से होते है पार्ट A और पार्ट B. पार्ट A 90 मिनिट का होता है जिसमे कुल 100 प्रश्न होते है जबकि पार्ट B 60 मिनिट का होता है जिसमे 75 प्रश्न होते है
इस परीक्षा में पास होने के लिए क्या करे ?
इस परीक्षा में पास होने लिए करंट अफेयर्स पढ़े. दोनों ही चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को एक और कंप्यूटर बेस्ड एप्टीटुड टेस्ट (CBAT) से गुजरना होता है. CBAT परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. असिस्टेंट लोको पायलट के लिए आयोजित होने वाली फर्स्ट स्टेज CBT और सेकंड सयगर CBT में 1/3 नेगेटिव मार्किंग भी होती है. जिसके अनुसार प्रति तीन गलत उत्तरो के लिए एक अंक काट लिए जाते है
असिस्टेंट लोको पायलट को मिलने वाली सैलरी एवं भत्ते
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट को ७वे वेतन आयोग पे मेट्रिक्स के लेवल 2 के साथ रु 1900 कस इनिशियल पे और अन्य भत्ते दिए जाते है. भत्तों में डियरनेस अल्लौंस, रनिंग अल्लौंस, हाउस रेंट अल्लौंस, नाईट ड्यूटी अल्लौंस और ट्रांसपोर्ट अल्लौंस दिया जाता है.
इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए पढ़े जनरल नॉलेज
इस प्रकार रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की भूमिका जहा काफी अहम् होती है और पद पर नियुक्त होने के बाद करियर में आगे बढ़ने के बहुत से ऑप्शन होते है असिस्टेंट लोको पायलट की चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद ट्रेनिंग और नियुक्ति दी जाती है. अन्य पदों की तरह ही असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी सातवे वेतन आयोग में बढ़ोतरी हुई।

0 टिप्पणियाँ